बालाघाट में इनामी नक्सली गिरफ्तार

Published On

बालाघाट (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बहेला और बिरसा थाना क्षेत्र में तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान इनामी नक्सली संदीप कुंजाम को गिरफ्तार किया गया। उस पर मध्यप्रदेश पुलिस ने तीन लाख और छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए बाघाटना पुलिस को बधाई देते हुए ट्वीट के माध्यम से कहा कि सरकार राज्य में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार आॅपरेशन चला रही है। सरकार को इसमें सफलता भी मिल रही है। राज्य में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा बालाघाट नक्सली प्रभावित जिला है। इस जिले में अक्सर नक्सली पनाह लिए रहते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts