पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Published On

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डेरा बाबा नानक पोस्ट से दो पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के उप-महानिरीक्षक गुरदासपुर सेक्टर प्रभाकर जोशी ने बुधवार को बताया कि कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक बीएसएफ की सीमा चौकी डेरा बाबा नानक के पास भारत की सीमा पर करीब 10 मीटर अंदर घुसे थे और सीमा बाड़ के बाहर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के किसान गार्डों ने उन्हें देखा। इनकी पहचान रबीज मसीह और किशन मसीह निवासी भोला बाजवा जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई है। बीएसएफ ने उनके कब्जे से 500 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो पहचान पत्र और तंबाकू का एक पैकेट बरामद किया है। जोशी ने कहा कि भारत में घुसपैठ करने के उनके मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। बीएसएफ इसकी जांच कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts