बांग्लादेश: दो बसों की टक्कर, छह लोगों की मौत, 50 घायल

Published On

ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश के ढाका-सिल्हट राजमार्ग पर राशिदपुर में शुक्रवार को ईएनए परिवहन और लंदन एक्सप्रेस की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 08:00 बजे साउथ सुरमा थाने के राशिदपुर में हुआ। उन्होंने बताया कि ईएनए परिवहन (ढाका मेट्रो बी-14-6311) की सिल्हट से निकलकर ढाका की ओर आ रही बस और लंदन एक्सप्रेस (ढाका मेट्रो-बी 15-316) की विपरीत दिशा से जा रही बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच, पुलिस ने घटनास्थल पर चार व्यक्तियों के शव बरामद किए और उन्हें मैग ओस्मानी मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले एक अन्य शव और कई घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। लंदन एक्सप्रेस के एक यात्री जसीम अहमद ने बताया कि ढाका से निकलने के बाद ही बस चालक बार-बार ओवरटेक कर रहा था। उसे कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन उसने नहीं सुनी। जसीम ने बताया कि चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts