हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश देश की रक्षा ...

    देश की रक्षा तैयारियों पर संदेह नहीं होना चाहिए: जेटली

    Arun Jaitley

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा में कहा कि देश में पर्याप्त हथियार और गोलाबारूद है और रक्षा तैयारियां पूरी हैं। जेटली ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि हथियार और गोलाबारूद समेत रक्षा उपकरणों की क्षमता में वृद्धि एक सतत प्रक्रिया है। देश में पर्याप्त हथियार मौजूद हैं और रक्षा तैयारियां पूरी हैं। इसे लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

    विदेशी कंपनियों के साथ 123142. 30 करोड़ रूपए के 61 ठेकों पर हस्ताक्षर

    एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी आयुध कारखाना बंद नहीं किया जाएगा और उनके कर्मचारियों की छंटनी भी नहीं की जाएगी। जेटली ने कहा कि हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भरता बढाई जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए पिछले तीन वर्षों में भारतीय कंपनियों से 1.07 लाख करोड़ रूपए के 99 ठेकों तथा विदेशी कंपनियों के साथ 123142. 30 करोड़ रूपए के 61 ठेकों पर हस्ताक्षर किए गए हैं ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।