हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोमवार को गर्...

    सोमवार को गर्मी से बेहाल नजर आए लोग

    Kaithal News
    तापमान में बढ़ोतरी के साथ बिजली खपत पिछले 15 दिन में लगभग दो गुनी, पिछले साल के मुकाबले मई में अब तक 300 लाख यूनिट अधिक बिजली की खपत

    अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को सूर्य निकलने के साथ ही गर्मी बढ़ी शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर को तेज धूप से लोग बेहाल पसीने पसीने होते नजर आए। इससे दोपहर के बाद वाहनों की संख्या कम हुई। जिससे सड़के सुनसान नजर आई। गर्मी में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी का असर दिन में बढ़ने के साथ रात्रि को भी बढ़ने लगा है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर व एसी का सहारा लेने लगा है।

    अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

    गर्मी बढ़ने से तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पहुंच गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचड़ ने बताया कि 11 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। लेकिन इससे पहले लोगों को गर्मी व उमस की मार झेलनी पड़ेगी। इसी के साथ 15 जून के आस पास मानसून पूर्व बारिश हो सकती है।

    गर्मी को देखते हुए किसान करें सिंचाई

    मौसम खुश्क व गर्म रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए फसलों, सब्जियों, व फलदार पौधों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। पिछले कई दिनों में वातावरण में नमी की अधिकता व बादलवाई रहने से फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में कीट रोगों के प्रकोप की संभावना बन जाती है। इसके लिए फसलों का प्रतिदिन निरीक्षण करें। वहीं आवश्यकता अनुसार स्प्रे करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।