हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home खेल स्टेट जूडो चै...

    स्टेट जूडो चैंपियनशिप में छाए शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ी

    उपलब्धि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया जीत का श्रेय

    • दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित ओवरऑल चैंपियनशिप पर किया कब्जा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 17 से 19 नवंबर तक स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन कैथल (हरियाणा) में किया गया। जिसमें पूरे हरियाणा राज्य से जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल-कौशल का परिचय देते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त कर ओवरआॅल चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया।

    यह भी पढ़ें:– उकलाना की संगत ने किया कमाल: मात्र 2 दिनों में मकान बनाकर बहन संतोष इन्सां को सौंपा

    कृष्ण इन्सां और निर्भय इन्सां ने जीता स्वर्ण पदक

    खेल प्रशिक्षक रणबीर इन्सां व राजबीर इन्सां ने बताया कि अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैडल प्राप्त किए। जिनमें 73 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 11वीं के कृष्ण इन्सां ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 12वीं के निर्भय इन्सां ने स्वर्ण पदक, 40 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 8वीं के अरमानदीप इन्सां ने रजत पदक, 66 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 12वीं के सागर इन्सां ने कांस्य पदक, 55 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 9वीं के जशदीप इन्सां ने कांस्य पदक और 40 किलोग्राम भारवर्ग में कक्षा 10वीं के निखिल इन्सां ने भी कांस्य पदक जीत कर ओवरआॅल चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया।

    इसी क्रम में जूनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप जो कि 27 नवंबर को रोहतक (हरियाणा) में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ी कृष्ण इन्सां ने (73 किलोग्राम भार वर्ग में) भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया तथा निर्भय इन्सां, कक्षा 12वीं ने (55 किलोग्राम भार वर्ग में) कांस्य पदक प्राप्त किया।

    स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह व प्रधानाचार्य राकेश धवन ने दी बधाई

    कुश्ती खिलाड़ी रविंद्र कुमार (डीएसपी हरियाणा पुलिस) ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल व ओवरआॅल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल पहुँचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, खेल इंचार्ज अजमेर इन्सां, समस्त स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है तथा खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। सभी विजेताओं ने इस सफलता का श्रेय (पापा कोच) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को दिया, जिसकी बदौलत उन्होंने इस सफलता को प्राप्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here