हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने बच्चों को स्टेशनरी और कपड़े बांटे

    Sadh Sangat of Block Malout distributed stationery and clothes to children

    सच कहूँ/मनोज मलोट। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही मानवता भलाई के कार्य कर आगे रहते हैं चाहे पूरे देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा हो, वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही सब से पहले पहुंचकर राहत के कार्य करने में पहल करते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लड़की की शादी में सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मकान बना कर देना, जरूरतमंद परिवार के मरीज का इलाज करवाना हो या फिर एमरजैंसी दौरान खूनदान करना हो डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही 24 घंटे तैयार रहते हैं।

    इसी कड़ी के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाह बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार माह की खुशी में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और कपड़े बांटे, जिसकी शुरूआत नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान और प्रसिद्ध समाजसेवी सतिगुरदेव राज गर्ग (पप्पी) ने की।

    ब्लॉक मलोट के जिम्मेदार रमेश ठकराल इन्सां, सत्तपाल इन्सां, प्रदीप इन्सां, शंभू इन्सां, सेवादार शंकर इन्सां, मोहित भोला इन्सां, विक्रम इन्सां ने बताया कि बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज जी के पवित्र अवतार माह की खुशी में जरूरतमंद बच्चों को 300 कॉपियों, 100 पैन, 70 के करीब टोपियां, जुराबें व छोटे बच्चों की शर्टे बांटी गई हैं। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र वचनों अनुसार ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा हमेशा ही मानवता भलाई के कार्य बढ़चढ़ किए जा रहे हैं और पिछले हफ़्ते ही रविवार को भी पवित्र अवतार माह के सम्बन्ध में 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया था और इससे पहले मानवता को समर्पित चार खूनदान कैंप लगाए गए, जिसमें सैंकड़ों यूनिट खूनदान किया गया।

    नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सतगुरदेव राज गर्ग ने भी की मानवता भलाई कार्यों की प्रशंसा

    बच्चों को स्टेशनरी और कपड़े बांटने की शुरूआत मौके नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सतगुरदेव राज गर्ग (पप्पी) ने भी ब्लॉक मलोट की साध -संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य हमेशा ही करती रहती है जोकि प्रशंसनीय है और इस समाज सेवा के लिए समूह सेवादार व जिम्मेदार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज जी के पवित्र अवतार माह की समूह साध -संगत को बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।