हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल मदर टेरेसा हा...

    मदर टेरेसा हाऊस बना विजेता, शहीद भगत सिंह हाऊस उपविजेता

    Shah Satnam Ji College Of Education, Organized, Annual Sports Competition

    शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजूकेशन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

    Shah Satnam Ji College Of Education, Organized, Annual Sports Competition

    सरसा (सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजूकेशन, सरसा में एक दिवसीय 6वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज प्रशासिका चरणप्रीत कौर ढिल्लों ने दीप प्रवज्जलित कर किया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के विनोद यादव व डॉ. राजेश कस्वां ने विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे।

    लड़कों में डीएड प्रथम के लवप्रीत व लड़कियों में डीएड द्वितीय की अमनदीप बनी बेस्ट खिलाड़ी

    Shah Satnam Ji College Of Education, Organized, Annual Sports Competition

    प्रतियोगिता में शिक्षण महाविद्यालय के डीएड, बीएड व एमएड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई व मदर टेरेसा हाऊस की टीमों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ ली।

    वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाऊस आॅल ओवर चैम्पियन रहा जबकि शहीद भगत सिंह हाऊस की टीम रनरअप रही। इसके अलावा कॉलेज का बेस्ट खिलाड़ी लड़कों में डीएड प्रथम के लवप्रीत व लड़कियों में डीएड द्वितीय वर्ष की अमनदीप को चुना गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कॉलेज के लेक्चरार डॉ. प्रेम वर्मा, संदीप सिंह, हरदीप सिंह, रणजीत, सुरेश, मेवाराम, जगसीर सिंह, रजनी बाला सहित अन्य महिला स्टॉफ व विद्यार्थियों ने विशेष भूमिका निभाई।

    ये रहे परिणाम :

    • 100 मीटर दौड़ (लड़के)
    • प्रथम, द्वितीय, तृतीय
    • लवप्रीत (शहीद भगत सिंह), गौरव (रानी लक्ष्मी बाई), मनदेव (रानी लक्ष्मी बाई),
    • 100 मीटर दौड़ (लड़कियां)
    • सुखपाल (मदर टेरेसा), अमनदीप (रानी लक्ष्मी बाई), अमनदीप (मटर टेरेसा),
    • लैमन दौड़ (लड़के)
    • सागर (मदर टेरेसा), गुरसेवक (शहीद भगत सिंह),
    • लैमन दौड़ (लड़कियां)
    • प्रियंका (रानी लक्ष्मी बाई), पूनम (सुभाष चन्द्र बोस), पूजा (मटर टेरेसा),
    • बोरी रेस (लड़के)
    • पलविन्द्र (मदर टेरेसा), गौैरव (रानी लक्ष्मी बाई), लवप्रीत (शहीद भगत सिंह)
    • बोरी रेस (लड़कियां)
    • अमनदीप (रानी लक्ष्मी बाई),प्रियंका (रानी लक्ष्मी बाई),किरण (सुभाष चन्द्र बोस)
    • थ्री लैग रेस (लड़के)
    • सोमवीर/अशोक (शहीद भगत सिंह),पवन/मांगेराम (सुभाष चन्द्र बोस), आकाशदीप/राजेश (सुभाष चन्द्र बोस),
    • थ्री लेग रेस (लड़कियां)
    • नवप्रीत/रमणीक (सुभाष चन्द्र बोस), सुमन/अनुप्रिया (रानी लक्ष्मी बाई), सिमरन/सुमन (रानी लक्ष्मी बाई)
    • व्हील बैरो रेस (लड़के)
    • दीपक/शिवचरण (रानी लक्ष्मी बाई), सोमवीर/अशोक (शहीद भगत सिंह), लक्ष्मण/आकाशदीप (सुभाष चन्द्र बोस)
    • मटका रेस (लड़कियां)
    • पूजा (मदर टेरेसा)गायत्री (मदर टेरेसा),
    • रस्सी कूद (लड़के)
    • सोमवीर (शहीद भगत सिंह), कर्ण (मटर टेरेसा), गुरसेवक सिंह (शहीद भगत सिंह)
    • रस्सी कूद (लड़कियां)
    • दयावंती (मटर टेरेसा), गायत्री (मदर टेरेसा), रजनी (शहीद भगत सिंह)
    • शॉटपुट (लड़के)
    • लवप्रीत (शहीद भगत सिंह), पलविन्द्र (मदर टेरेसा),पवन (सुभाष चन्द्र बोस)
    • शॉटपुट (लड़कियां)
    • गायत्री (मदर टेरेसा), रमणीक (सुभाष चन्द्र बोस), सुमन (रानी लक्ष्मी बाई)
    • ज्वैलीन थ्रो (लड़के)
    • लवप्रीत (शहीद भगत सिंह), पवन (सुभाष चन्द्र बोस), गुरसेवक (शहीद भगत सिंह)
    • लंगड़ी दौड़ (लड़के)
    • लवप्रीत (शहीद भगत सिंह), सोमवीर (शहीद भगत सिंह), पलविन्द्र सिंह (मदर टेरेसा)
    • लंगड़ी दौड़ (लड़कियां)
    • अमनदीप (रानी लक्ष्मी बाई), गायत्री (मदर टेरेसा), मनीषा (शहीद भगत सिंह)।