हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश अमृतसर में डे...

    अमृतसर में डेंगू बुखार से अब तक छह लोगों की मौत

    Dengue Fever

    सरकारी व निजी अस्पतालों में सैकड़ों मरीज इलाज के लिए हुए भर्ती | Dengue Fever

    • शुक्रवार को फोर्टिस अस्पताल में वेरका के हरदेव सिंह की हुई मौत
    • मृतक के भाई ने अस्पताल पर इंतजाम नहीं होने के लगाए आरोप

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है और (Dengue Fever) इससे पिछले एक सप्ताह में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में कई डेंगू पीड़ित इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। डेंगू बुखार से वेरका के एक युवक हरदेव सिंह की शुक्रवार फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई इंदरजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से डेंगू से बचाव के लिए कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया जिसके कारण लोगों को डेंगू के लक्षणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

    कम्युनिटी हेल्थ सेंटर वेरका के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी देस राज ने डेंगू के फैलाव से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास डेंगू से पीड़ति कोई मरीज नहीं आया है। उन्होने कहा कि वह केवल सिविल अस्पताल में जांच दौरान पाए गए पॉजिटव केस को ही डेंगू पीड़ति मानते हैं। उन्होने शहर में डेंगू का प्रकोप होने से इंकार किया।

    गंदे पानी व गंदगी के ढेर लगे | Dengue Fever

    • बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान तरसेम सिंह भोला ने आरोप लगाया
    • जिला प्रशासन डेंगू की रोकथाम करने में असफल रहा है।
    • उन्होने कहा कि शहर में गंदे पानी और जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं।
    • नगर निगम ने सफाई का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है।
    • उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ने मच्छरों से बचाव के लिए शहर में फॉगिंग भी नहीं करवाई है
    • जिसके कारण लोगों को डेंगू जैसे जानलेवा रोग का सामना करना पड़ रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।