अंजू जैन बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की कोच नियुक्त

Published On

वड़ोदरा (एजेंसी)। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने पूर्व भारतीय महिला कप्तान और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अंजू जैन को बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया है। बड़ौदा टीम के पूर्व कोच अतुल बेदादे पर कुछ महिला खिलाड़ियों ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था जिसके बाद बीसीए ने उन्हें निलंबित कर दिया था और उनके खिलाफ मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की थी। हाल में समिति की सिफारिशों के बाद संघ ने उनका निलंबन वापस ले लिया था लेकिन उन्हें कोच पद से हटा दिया था।

बीसीए ने अंजू के अलावा भारतीय टीम की पूर्व खिलाड़ी देविका पलशिखर को सहायक कोच बनाया है। अंजू ने कहा कि वह बीसीए से दिशा-र्निर्देश मिलने के बाद जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगी। विकेटकीपर अंजू भारतीय टीम में 12 वर्षों तक रही और उन्होंने 2000 के महिला क्रिकेट विश्वकप के दौरान टीम की कप्तानी संभाली थी। अंजू ने 2005 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह भारतीय महिला टीम की चयनकर्ता भी बनी थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts