टेस्टों का बादशाह भारत, 10 विकेट से हारा
न्यूजीलैंड ने दर्ज की 100 वीं जीत
साउदी रहे प्लेयर ऑफ द् मैच।
वेलिंगटन (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक का सामना करना पड़ा। इस हार में बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन मुख्य कारण रहा। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथ दिन ही मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही कीवी टीम ने अपने इतिहास की 100वीं टेस्ट जीत दर्ज की। वहीं दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने चार विकेट पर 144 रन से अपनी पारी को आग बढ़ाया। लेकिन उसके बल्लेबाज विकेट पर टिकने का कोई जज्बा नहीं दिखा सके। उसकी दूसरी पारी 191 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को नौ रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 1.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए पा लिया। न्यूजीलैंड को इस जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 60 अंक हासिल हुए। जबकि भारत को चैंपियनशिप में पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
- तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 61 रन पर पांच विकेट और ट्रेंट बोल्ट ने 39 रन पर चार विकेट लिए।
- भारत ने चौथे दिन अपने शेष छह विकेट मात्र 47 रन जोड़कर गंवा दिए।
- मैच में कुल नौ विकेट लेने वाले साउदी को प्लेयर ऑफ द् मैच का पुरस्कार मिला।
- न्यूजीलैंड ने इस तरह भारत के खिलाफ तीसरी बार टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की।
- न्यूजीलैंड ने इससे पूर्व 1989-90 में क्राइस्टचर्च में और 2002-03 में वेलिंगटन में भारत को 10 विकेट से हराया था।
भारत
पहली पारी 165 रन
दूसरी पारी 191 रन
न्यूजीलैंड
पहली पारी 348 रन
दूसरी पारी
9 रन बिना विकेट गंवाए