Agniveer Recruitment: अग्निवीरों की भर्ती को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 2 अप्रैल लास्ट डेट

Published On

फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है और 2 अप्रैल 2026 तक होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीद्वार को अपना नाम वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यार्थी द्वारा प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीद्वार उनकी योग्यता के अनुसार 2 अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प इस वर्ष भी दिया गया है। Agniveer Recruitment

अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2026 के उपरांत बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फतेहाबाद, सिरसा, जींद, हिसार व हांसी जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 जुलाई, 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं पास कर ली है और जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैैं, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हो। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के पद के लिए है। Agniveer Recruitment

About The Author

Related Posts