हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग विवाद ने लिया पारिवारिक मोड़, बेटे ने पिता से तोड़ा रिश्ता

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस-वोटिंग का मामला अब केवल सियासी मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसने पारिवारिक रिश्तों में भी दरार डाल दी है। कांग्रेस विधायक चौधरी मोहम्मद इस्राइल के बेटे नाज़िम चौधरी ने इस पूरे मामले में खुलकर अपने ही पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

‘गलती नहीं, जानबूझकर किया गया वोट’

नाज़िम चौधरी ने क्रॉस-वोटिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह कोई सामान्य गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित कदम है। उन्होंने कहा, “हरियाणा में 5 क्रॉस वोट हुए हैं, जिनमें से 4 को इनवैलिड घोषित किया गया है। यह कहना गलत होगा कि विधायकों से गलती हो गई, क्योंकि उन्हें वोट डालने की प्रक्रिया अच्छी तरह पता होती है। यह सब जानबूझकर किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि कुल 9 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसमें उनके पिता भी शामिल हैं।

कांग्रेस मजबूत, विकल्पों की कमी नहीं | Chandigarh News

नाज़िम ने कांग्रेस की स्थिति पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी किसी एक नेता पर निर्भर नहीं है।
“मेरे 15-20 साल के अनुभव में मैंने देखा है कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में मजबूत है। अगर कार्रवाई होती है तो पार्टी के पास हर स्तर पर विकल्प मौजूद हैं,” उन्होंने कहा।

‘कांग्रेस खत्म नहीं हो सकती’

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ता।
“पहले भी बड़े नेता पार्टी छोड़कर गए, लेकिन कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद यह साफ हो गया कि कांग्रेस को खत्म नहीं किया जा सकता,” उन्होंने दावा किया। Chandigarh News

पारिवारिक रिश्तों में दरार

सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब नाज़िम चौधरी ने अपने पिता और चाचा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया।
उन्होंने कहा, “मैं अब सिर्फ नाराज़ नहीं हूँ, बल्कि इस स्थिति से आगे निकल चुका हूँ। आज के बाद मेरा अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। इसी मामले में शामिल मेरे चाचा डीएसपी एमएस खान से भी मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा।”

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार के बाकी सदस्यों के साथ उनके रिश्ते पहले जैसे ही रहेंगे।

कांग्रेस का सख्त रुख

इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने कथित क्रॉस-वोटिंग को लेकर पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन विधायकों में मुहम्मद इलियास, मुहम्मद इस्राइल, रेनू बाला, शैली चौधरी और जरनैल सिंह शामिल हैं। पार्टी ने सभी से उनके मतदान के तरीके पर जवाब मांगा है और तय समय के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

लगातार तीसरी बार विवाद | Chandigarh News

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला इसलिए ज्यादा गंभीर हो गया है क्योंकि यह लगातार तीसरी बार सामने आया है।

यह भी पढ़ें:– Iran Israel War: इजरायल पर ईरानी हमलों की लहर: केंद्रीय शहरों में मिसाइल हमले, दर्जनों घायल

About The Author

Related Posts