Free Eye Check-up Camp: नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 121 ने उठाया लाभ

Published On

Free Eye Check-up Camp: गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। निरामया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को मासिक नेत्र जांच शिविर इम्पैथी फाउंडेशन के सौजन्य से गाबा हॉस्पिटल पलवल में किया गया। हर महीने के तीसरे रविवार को नेत्र जांच शिविर इसी स्थान पर आयोजित किया जाता है। इस शिविर में 121 लोगों ने नेत्र जांच का लाभ उठाया। अगला नेत्र जांच शिविर 19 अप्रैल को लगेगा। Gurugram News

रविवार को लगाए गए शिविर में 45 मरीजों की आंखों की नजर कमजोर पायी गयी। उनको अगले महीने 19 अप्रैल को मुफ्त में चश्मे दिए जाएंगे। 13 मरीज मोतियाबिन्द से ग्रसित पाए गए उन्हें आहूजा हॉस्पिटल ले जाया गया और मुफ्त में ऑपरेशन कराए जाएंगे। इस नेत्र शिविर में निरामया चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर त्रिलोक नाथ आहूजा, भीम सैन झाम, आमिर मुस्तफा, तुषार, लक्षिता, रवि, भारती भल्ला, नितिन, सुखदेव, राकेश और चिराग ने अपनी मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गाबा हॉस्पिटल से डॉ. सतीश गाबा, डॉ. रजनीश गाबा, मनीष गाबा और गाबा अस्पताल पलवल की पूरी टीम ने इस सेवा के कार्य में भाग लिया। दिवंगत सत्य प्रकाश अपना नेत्रदान करके गए और निरामया चेरिटेबल ट्रस्ट ने उनके परिवार का आभार प्रकट करता है। ग्रीफ काउंसलर यतीन कालरा ने यह नेत्रदान कार्य संपन्न कराया। Gurugram News

About The Author

Related Posts