मंगलवार को कोरोना के 13 मरीज हुए ठीक, दो नए मामले आए

Published On

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना के 13 मरीज ठीक हुए। वही मंगलवार को दो नए मामले सामने आए। जिनमें से एक संजीव कॉँलोनी वार्ड नम्बर-20 से तथा एक हनुमान ढ़ाणी से है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में कुल 729 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 648 ठीक हो चुके हंै। अब जिला में कोरोना के 76 एक्टिव केस है।

मंगलवार को जिला से 300 सैम्पल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आए मामलों में संजीव कालोनी वार्ड नम्बर-20 से 65 वर्षीय पुरूष हरियाणा बिजली विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी है, इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीें है तथा हनुमान ढ़ाणी से 35 वर्षीय व्यक्ति है सुरूरपुर खुर्द मेरठ में एसबीआई बैंक में कार्य करता है। यह आन्नद निवास शारदापुरी मेरठ में रहता है और यह 15 जुलाई को भिवानी आया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts