गुरुग्राम के इन डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने ऐसे बिखेरी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान!

जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी देकर की मानवता भलाई

Published On

Welfare Work: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार निरंतर मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम के सेवादारों ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया। सेवादारों ने बच्चों को स्टेशनरी किट भेंट की। हर किट में कॉपी, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल और रंगीन पेंसिल शामिल थीं। स्टेशनरी पाकर बच्चों की आंखों में चमक और चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। Gurugram News

इस अवसर पर सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी फरमाते हैं कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है। गुरुजी की इसी शिक्षा पर चलते हुए हम समय-समय पर ऐसे कार्य करते रहते हैं ताकि कोई बच्चा संसाधनों की कमी से पढ़ाई न छोड़े। स्कूल की प्रधानाचार्या ने डेरा सच्चा सौदा के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। बच्चों ने भी सेवादारों का धन्यवाद किया और खूब मन लगाकर पढ़ने का वादा किया। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इन्सानियत के धर्म को निभाते हुए मानवता भलाई कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं। Gurugram News

About The Author

Related Posts