भिवानी में 7 और कोरोना पॉजीटिव मिले

Published On

46 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिला में वीरवार को कोरोना के 46 मरीज ठीक हो गए, जिनको डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। वहीं कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 695 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

इनमें से 580 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 110 एक्टिव केस हैं। जिले से 300 सैम्पल भी लिए गए। सीएमओ ने बताया कि नए आए मामलों में एक हालुवास गेट, दो कृष्णा कॉलोनी, एक मारूति शोरूम, एक रिवाड़ीखेड़ा, एक दिनोद गेट पुलिस चौकी के पास से तथा एक थाना इंडस्ट्रीयल एरिया से है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts