खोए मोबाइल पाकर 75 मोबाइल मालिकों के खिले चेहरे, अंबाला साइबर सेल ने खुशियों के साथ लौटाए मोबाइल
मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं: जगबीर सिंह
Published On
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: साइबर सेल अंबाला ने तकनीकी निगरानी की सहायता से विभिन्न स्थानों से गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए इन हैंडसेट्स की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। अंबाला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएसपी जगबीर सिंह ने बरामद किए गए फोन उनके मालिकों को सौंपे।
ये मोबाइल फोन पिछले कुछ समय में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खो गए थे, जिनकी शिकायतों पर साइबर सेल काम कर रही थी। डीएसपी जगबीर सिंह ने नागरिकों को सूचित किया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
