पंचायत चुनाव में दम दिखाने को तैयार ‘आप’
कोरोना काल में फेल रही भाजपा-जजपा सरकार : अश्विनी दुल्हेड़ा
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में छोटी सरकार के चुनाव के साथ ही राजनीतिक हलचल भी शुरू हो गई हैं। इसी के चलते नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना दम दिखाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है तथा इसके लिए ग्राउंड स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह बात आप हरियाणा मध्य जोन के अध्यक्ष अश्विनी दुल्हेड़ा ने एक रेस्तरां में कही। उन्होंने कहा कि 27 जून को राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता जिला के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता आज कोरोना काल के दौरान खट्टर सरकार का सिस्टम पूरी तरह से फेल रहा। यहीं कारण है कि हरियाणा में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इसीलिए प्रदेश में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प बचा है, जिसे जनता चुनना चाहती है। इस अवसर पर जोन उपाध्यक्ष बिजेंद्र अत्री, जोन मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, भिवानी जिलाध्यक्ष दलजीत तालु, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूप सिंह, ओबीसी सेल अध्यक्ष वीरेंद्र ज्ञानी, युवा अध्यक्ष टोनी ग्रोवर व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।