फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

Published On

दो आत्महत्या से लोगों में दहशत

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के फरीदाबाद में ऐसी घटना घटी जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के एकॉर्ड अस्पताल में काम करने वाली दो युवतियों के शव अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों में एक युवती अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्ररत थी। हालांकि दोनों की आत्महत्या का आपस में अभी कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। फरीदाबाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिए हैं। स्टाफ नर्स के पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर हत्या कर शव फंदे से टांगने का आरोप लगाया है। जीएम के परिजनों ने अभी पुलिस को अपना बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन

क्या है मामला

सोमवार को पलवली गांव में एकॉर्ड अस्पताल के हॉस्टल में एक स्टाफ नर्स का शव फंदे से लटका मिला। हॉस्टल तीन मंजिल का बना हुआ है। यहां 62 नर्स रहती हैं। तीसरी मंजिल पर जाने के बाद सीढ़ियों की ममटी की छत से निकले सरियों पर दुप्पटे के सहारे नर्स का शव लटका हुआ था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts