शाह सतनाम जी मार्ग पर सुखचैन कॉलोनी के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बीते दिवस शाह सतनाम जी मार्ग पर सुखचैन कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार युवक (Road Accident) ने दम तोड़ दिया है। पुलिस को दिए बयानों में मुकेश कुमार निवासी लुदेसर ने बताया कि उसका भतीजा प्रवीण कुमार बीती 24 अप्रेल को सरसा किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान शाम को वापस जाते समय सुखचैन कॉलोनी के समीप उसकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें:– डॉक्टर बन मांगी लिफ्ट, ड्राइवरों पर कुल्हाड़ी से हमला कर ट्रक ले भागा

आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। (Road Accident) जब वे अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्रवीण को रेफर कर दिया। वे उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां 25 अप्रैल को देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts