भाजपा राष्ट्रपति उम्मीदवार कोविंद 29 जून को चंडीगढ़ में

Published On

विधायक एवं मंत्री करेंगे स्वागत

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 29 जून को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा के मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारी कोविंद का स्वागत करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी। जैन के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का जीतना तय है, वे ही भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे। जैन के अनुसार कोविंद इस समय हर राज्य की यात्रा पर हैं तथा 29 को वे चंडीगढ़ आ रहे हैं।

इस दौरान हरियाणा प्रदेश के विधायक, पंजाब व हिमाचल से भाजपा एवं सांसद उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान तीनों राज्यों के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हालांकि रामनाथ कोविंद को वोट न डाल कर मीरा कुमार को वोट दे, लेकिन इनैलो के विधायक व सांसद रामनाथ कोविंद को ही राष्ट्रपति के रूप में वोट डालेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts