पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संभाला मोर्चा

Published On

शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर संभालेंगे प्रदेश स्तर की कमान

  • 22 जिलों में नियुक्त किए जिला प्रभारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा भाजपा ने पंचायती चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा ने सभी 22 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जबकि चुनाव के लिए शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश पर की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महीपाल ढांडा, सांसद डीपी वत्स, पूर्व विधायक रविंद्र बालियान, शमशेर खरकड़ा, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह, राजेश कुमार को शामिल किया गया है। पार्टी ने जिस प्रकार से प्रदेश और जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं, इससे स्पष्ट है कि नगर निकाय की तरह पंचायती चुनाव भी भाजपा पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी।

इन्हें नियुक्त किया गया जिला प्रभारी

सरसा: सुभाष बराला
फतेहबाद: रणबीर गंगवा
हिसार: जेपी दलाल
भिवानी: कै. अभिमन्यू
दादरी: जीएल शर्मा
महेंद्रगढ़: अरविंद यादव
रेवाड़ी: ओमप्रकाश यादव
गुरुग्राम: डॉ. बनवारी लाल
मेवात: विपुल गोयल
पलवल: डॉ. सुधा यादव
फरीाबाद: जाकिर हुसैन
झज्जर: मोहन लाल
रोहतक: धर्मवीर सांसद
सोनीपत: वेदपाल एडवोकेट
पानीपत: मनीष ग्रोवर
करनाल: कृष्ण लाल पवार
कुरुक्षेत्र: कर्ण देव कंबोज
कैथल: पवन सैनी
जींद: कमलेश ढांडा
अंबाला: संदीप सिंह
यमुनानगर: संजय शर्मा
पंचकूला: नायब सैनी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts