ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

Published On

सतगुरु जी प्रेम तेरा बड़भागी जीव पावे

धमतान साहिब (सच कहूँ / कुलदीप नैन)। रविवार को ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाँव हरनामपुरा मे हुआ, जिसमें ब्लॉक के लगभग सभी गाँवो से सैकड़ों की संख्या में पहुंची साध-संगत ने भाग लिया और गुरूयश गाया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास शेरसिंह इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। विनती का शब्द प्रेमी सुरेश इन्सां ने बोला। इसके पश्चात कविराज भाइयो ने सतगुरु प्यारे यही मांग रहे है दास तुम्हारे, माना ये जीवन तुम्हे मिल गया है, जीए तुझ बिन कैसे गुरु जी प्यारे, प्रेम पाके जो मुर्शिद का जिया करते है, सतगुरु जी प्रेम तेरा बड़भागी जीव पावे आदि भजनों के माध्यम से गुरूमहिमा का गुणगान किया।

अंत में सुरेंद्र इन्सां ने पवित्र ग्रन्थ में से पूज्य हजूर पिताजी के अनमोल वचन पड़कर सुनाए गए, जिसे साध सँगत ने ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर 15 मेंबर दलेल इन्सां, कृष्ण इन्सां, सुनील इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, 45मेंबर रामेश्वर इन्सां, ईस्वर इन्सां, महावीर इन्सां, राजबीर इन्सां, रमेश इन्सां, ओमप्रकाश इन्सां, धर्मपाल इन्सां, गुरजीत इन्सां, गुरमेल इन्सां सहित सभी समितियो के जिम्मेवार व साध सँगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts