पंजुआना में ब्लाकस्तरीय नामचर्चा संपन्न

Published On

रानियां (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की ब्लाकस्तरीय नामचर्चा गांव पंजुआना में धूमधाम से संपन्न हुई। नामचर्चा का आगाज ब्लॉक भंगीदास जयदयाल इन्सां ने पावन नारा लगाकर किया। इस दौरान पहुंचे कविराजों ने अपनी मधूर वाणी से अवतार माह की खुशी के शब्द-भजन बोलकर साध संगत को निहाल किया। ब्लाक के जिम्मेवारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यों के बारे में बताया तथा नामचर्चा में पहुंची हुई साध-संगत को अवतार माह की बधाईयां भी दी। नामचर्चा की समाप्ति पर ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए तथा आई हुई साध में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बनवारीलाल इन्सां, मानाराम इन्सां, बग्गड़ सिंह इन्सां, बाबूराम बठला, हरबंस लाल इन्सां, वजीर चंद इन्सां, रमेश कुमार इन्सां, लवकेश कुमार इन्सां, प्रिंस इन्सां, डिंपल इन्सां, सुभाष इन्सां, सुजान बहनें, सहयोगी बहनें, सभी जिम्मेवार समितियों के सदस्य, गांवों के भंगीदास व साध-संगत भी उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts