एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र उकलाना में सेवा कार्य रहे जारी

Published On

पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में उकलाना में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का किया आयोजन

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। भुना रोड स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र उकलाना में शाह मस्ताना जी के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Naamcharcha) का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा ने पवित्र नारा धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। कविराजों ने पवित्र माह के उपलक्ष्य में भक्तिमय भजनों से गुरुयश का गुणगान किया।‌ 85 मेंबर हरीश इंसा ने साध – संगत को सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।‌ Uklana News

एमएसजी डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में सेवा कार्य भी जारी रहा। इस दौरान सेवादार साध – संगत की सुविधा के लिए आश्रम में मरम्मत के कार्य व दीवार बनाने में तन मन धन से जुटे रहे। सेवादारों ने साध-संगत की सुविधा के लिए कमरा का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया। इस दौरान सेवादारों ने सर्दियों में साध-संगत की सुविधा के लिए छटियों उठाने की सेवा भी तन मन धन से की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा, डॉ राणा इंसा, नंदलाल इंसा, मास्टर धर्मवीर इंसा, रामपाल इंसा, धर्मवीर इंसा नंगथला, डॉ दिलीप इंसा नंगथला, बहन नरेश इन्सा व समस्त साध – संगत मौजूद रही। Uklana News

यह भी पढ़ें:– सीआईएसएफ जवानों ने मेट्रो यात्री की जान बचाई

About The Author

Related Posts