परीक्षा ड्यूटी को लेकर बोर्ड प्रशासन हुआ सख्त

Published On

बोर्ड ड्यूटी में नहीं पहुंचने पर 77 स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा (Board Administration) बोर्ड बुधवार से शुरू हुई वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं देने वाले शिक्षकों पर सख्त हो गया है और ड्यूटी से अनपुस्थित रहने वाले 77 स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। इसकी पुष्टि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने यहां की। बोर्ड मुख्यालय के अनुसार 77 स्कूलों के बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक तथा केन्द्र अधीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

जिनके खिलाफ सो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 11 स्कूल भिवानी के तथा 17 स्कूल हिसार के हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड प्रशासन (Board Administration) ड्यूटी को लेकर सख्त है और ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू हो चुकी है। सो-कॉज नोटिस इसी का ही हिस्सा हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts