पानीपत में सीबीआई का बड़ा एक्शन, ईपीएफओ कमिश्नर धूस लेता पकड़ा गया

Published On

पानीपत…(सन्नी कथूरिया) हरियाणा के पानीपत शहर के सेक्टर 6 स्थिति कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एकाएक CBI की टीम यहां पहुंची। टीम ने विभाग के कमिश्नर IRS अमित नैन को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कमिश्नर ने पानीपत के ही एक व्यक्ति से उसका फंड निकालने की एवज में लाखों रुपयों की डील की थी। जिसकी आज पहली किस्त 50,000 रुपए लेता हुआ रंगे हाथ धरा गया।

दोपहर 12:00 बजे से चल रही कार्रवाई

चंडीगढ़ से करीब 3 गाड़ियों में सवार 12 सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। टीम ने आते ही कार्यालय को अपने कब्जे में कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे टीम यहां पहुंची और उसके बाद से कार्यालय के भीतर कार्रवाई चल रही है। CBI ने रिश्वतखोर कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार CBI को पिछले काफी समय से उनके पास पानीपत EPFO डिपार्टमेंट में घपलेबाजी की सूचनाएं मिल रही थी। अभी 2 दिन पहले ही एक लिखित शिकायत भी उन्हें मिली। शिकायत में लाखों रुपये का हेरफेर होने के बारे में बताया था। साथ ही बताया था कि विभाग का कमिश्नर उसी के खाते का फंड निकालने में बार-बार गलतियां कर रहा है। जिसकी एवज में लाखों रुपयों की मांग कर रहा है। अब वीरवार यानी 1 सितंबर को 50,000 देने निर्धारित हुए हैं। जिस शिकायत पर आज CBI टीम पानीपत पहुंची और एकाएक करीब 6 घंटे कार्यवाही करते हुए कार्यालय के पिछले 6 महीनों के रिकार्ड को खांगला। सभी दस्तावेजों को चेक किया गया। शिकायतकर्ता के खाते को भी खुलवाया गया। जिस दौरान बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है। जांच में शिकायत में दी गई आरोप सही साबित हुए। साथ ही रिश्वत लेता हुआ भी रंगे हाथ धर दबोजा। अब सीबीआई मामले की आगामी कार्रवाई करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts