सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी, सोनीपत ने जीते 7

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। लुधियाना (Ludhiana) में 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी, सोनीपत ने 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व 4 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया। जिसमें अंडर- 19 आयु वर्ग में 75 किलो भार वर्ग में रोहन ने स्वर्ण पदक, 64 किलों भार वर्ग में सानिया काटीवाल ने व अंडर- 17 आयु वर्ग में 75 किलो भार वर्ग में रौनक खोखर ने रजत पदक प्राप्त किया। Kharkhoda News

वहीं 46 किलो भार वर्ग में तेजस खोखर ने, 65 किलो भार वर्ग में रोहित कटिवाल ने, 70 किलो भार वर्ग में युग पुनिया ने व 57 किलो भार वर्ग में मयंक सैनी सहित इन सभी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग कोच रोहतास कुमार ने बताया की इस चैंपियनशिप में 1000 से भी ज्यादा बॉक्सरों ने भाग लिया और लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के सभी बॉक्सर्स का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। Kharkhoda News

विजयी खिलाडियों का विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्या आशा गोयल ने फ़ूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग कुमार व सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– सीमेंट उद्योग पर अडानी के एकाधिकार का खामियाजा भुगतेगा देश: कांग्रेस

About The Author

Related Posts