Humanity: दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर मनाया अपना जन्मदिन!

Published On

Humanity: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी महा परोपकार (गुरुगद्दीनशीनी) महीने की खुशी में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन में प्रीत नगर गली नंबर 12 में नामचर्चा का आयोजन किया गया। Sirsa News

जरूरतमंदों को राशन और गर्भवती महिला को दिया पौष्टिक आहार | Sirsa News

नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन व जननी सत्कार मुहिम के तहत गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार की किट दी गई। मानवता भलाई के उपरोक्त कार्य धर्म सिंह इन्सां ने अपनी पोती सिमरन इन्सां के जन्मदिन व पावन महा परोपकार महीने की खुशी में किए है। नामचर्चा की शुरूआत जोन प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पवित्र व इलाही नारा बोलकर किया गया। इसके पश्चात कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से साध-संगत को निहाल किया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया। प्रसाद बांटकर व अरदास बोलकर नामचर्चा का समापन किया गया। इस मौके पर जोन से काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

School Holiday: भारी बारिश से स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, ट्रेनें लेट

About The Author

Related Posts