केन्द्र ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के लिए मंजूर किए 20.67 करोड़

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में 21 नवंबर से 5 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के चौथे संस्करण के लिए केन्द्र सरकार ने 20.67 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इन गेम्स में अंडर-18 कैटेगरी के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं हरियाणा सरकार के मध्य समझौता किया जाएगा, जिसमें खेलों पर साई और हरियाणा सरकार के नियमों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंचकुला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण है, जो अपनी तरह की एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता देश के हर कोने से सर्वश्रेष्ठ युवा खेल सितारों को सामने लाती है। खेलो इंडिया के तहत चुने गए एथलीटों को 6.28 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसमें 10,000 रुपये प्रति माह का आउट-आॅफ-पॉकेट भत्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत वर्ष में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बनाना एवं मजबूत करना है ताकि आगामी ओलिंपिक खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ी पदक प्राप्त कर सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts