केन्द्र सरकार की किसानों को सौगात

Published On

गेहूं के टूटे दाने पर केन्द्र सरकार से 18 प्रतिशत की छूट

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल (Wheat) शुक्रवार कैथल में कहा कि गेहूं के 6 प्रतिशत तक टूटे दाने की छूट को केन्द्र सरकार ने अब 18 प्रतिशत की छूट दी है। दलाल आज कैथल की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इस छूट से किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि खराब दाने को लेकर भी सरकार से मंजूरी ली गई है और किसानों का कोई पैसा नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों से 43 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है।

इस विषय को लेकर अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे सभी मंडियों में बारदाना पूरा रखें। उठान और लदान का काम सुचारू रूप से होना चाहिए और किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की शेड बनवाने की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts