लूटपाट के लिए रोकी सीआईए की गाड़ी, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार

Published On

बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ के इलाके में बीती रात को हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट के मकसद से सीआईए-2 की ही गाड़ी घेर ली। लेकिन जब तक बदमाश कुछ समझ पाते, पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे। चार बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा गया है। इनसे छीना झपटी सहित अन्य तरह की आठ वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में इनसे और वारदातों के खुलासों की संभावना है।

सीआईए प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, सीआईए-2 को सूचना मिली कि पीडीएम फ्लाईओवर के नजदीक कुछ बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर तुरंत टीम हरकत में आई और वहां पहुंच गई। चार बदमाशों ने लूट की मंशा से गाड़ी रुकवा ली। जब उन्हें लगा कि गाड़ी में पुलिस है तो भागने लगे, लेकिन चारों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान सन्नी निवासी गांधी नगर गोहाना, सुमित उर्फ दिलावर निवासी गोहाना, अश्विनी उर्फ बॉक्सर अगवानपुर (सोनपीत) व मोहित निवासी देवड़ू (सोनीपत) के रूप में हुई। इनसे चार देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts