Sirsa Crime: जानकार बताकर लगाई 10 हजार रुपए की चपत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव बनसुधार निवासी युवक को शातिर व्यक्ति ने जानकार बताकर फोन-पे के माध्यम से 10 हजार रुपए की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बनसुधार निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बीती 23 अप्रेल को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपने आप को शर्मा जी बताया। शर्मा जी उसका जानकार था। उसने बताया कि वह कहीं बैठा है और उसके खाते में 10 हजार रुपए डलवा रहा है। पहले उसने एक रूपया उसके खाते में डाला, जिसे चैक करने पर उसे पता चला।

इसके बाद उसने 10 हजार रुपए डालने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने कहा कि अब अपना अकाऊंट चैक करो। जब उसने अपना अकाऊंट चैक किया तो उसके खाते से 10 हजार रुपए निकल चुके थे। उसने कई बार उक्त नंबर पर संपर्क किया, लेकिन नंबर नहीं मिला। पहले तो वह अपने स्तर पर जांच करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद बीते दिवस पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts