कूलर फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा, नोटिस थमा गए अधिकारी

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी रोड विकास नगर में शुक्रवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग ने कूलर फैक्टरी पर छापेमारी की। मालिक के फैक्टरी में मौजूद न होने के चलते नोटिस जारी कर 13 जनवरी तक फैक्टरी से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड विकास नगर में गुप्ता इंडस्ट्री के नाम से बिना सीएलयू व एनओसी के कूलर फैक्टरी चल रही है। जिसके टैक्स भुगतान में भी काफी हेराफेरी हो सकती है। इसी के चलते सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें आबकारी एवं कराधान अधिकारी नरेश अहलावत तथा नगर परिषद के एलओ सचिन गोयल शामिल थे। संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर को फैक्टरी में दस्तक दी। फैक्टरी में काफी संख्या में कूलर व अन्य उपकरण रखे हुए थे। फैक्टरी की जमीन व निर्माण से संबंधित सीएलयू तथा एनओसी व सेल के दस्तावेज मांगे गए। मालिक के वहां पर मौजूद न होने के चलते टीम को दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर आबकारी एवं कराधान (जीएसटी) तथा नगर परिषद ने नोटिस जारी कर मालिक को 13 जनवरी तक अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts