कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करेगी : गुलाम नबी आजाद

Published On

-तंवर बोले-प्रदेश में जल्द बनेगी गरीब, मजदूर की सरकार

फरीदाबाद (रविन्द्र रियाज/सच कहूँ)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस प्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने यह बात यहां परिवर्तन बस यात्रा के दौरान सच कहूँ से बातचीत करते हुए कही। परिर्वतन बस यात्रा में उमड़ी भीड़ से गदगद् गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। 6 दिन में 20 घंटे की यात्रा के दौरान किसानों, नौजवानों, मजदूरों और कर्मचारियों का जो साथ मिला है, उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूँ। उन्होंने कहा कि परिर्वतन यात्रा के लोगों ने यहां तक कहा कि वे भाषण सुनने नहीं बल्कि कांग्रेस का स्वागत करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं है, जब कांग्रेस प्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी।

जनता को उत्सुकता से चुनाव का इंतजार है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अब जल्दी ही प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसान और छोटे कारोबारियों की सरकार बनने वाली है, जिसमें माता-बहनें और निम्न तबका पूरी तरह सुरक्षित होगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा सहित प्रदेश के सभी प्रमुख नेता एकजुट नजर आए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts