नामचर्चा पंडाल के शेड का निर्माण कार्य शुरू

Published On

गोरीवाला(सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक दारेवाला के जिम्मेदार कमेटी के साथ सेवादारों ने मिलकर निर्भय पुर धाम चोरमार में नामचर्चा पंडाल के कच्चे फर्श को पक्का करने के लिए सेवा कार्य प्रारंभ किया। शेड के निर्माण की शुरुआत पाक पवित्र इलाही नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा व विनती के साथ की गई। सेवा कार्य में ब्लॉक के विभिन्न गांव के सेवादारों के साथ-साथ जिम्मेदार कमेटी के सदस्यों ने बड़ी बखूबी ढंग से सेवा कार्यों की शुरुआत की।

जैसे ही आश्रम में सेवा कार्यों की सूचना साध संगत को मिली तो बरसात का मौसम होने के बाबजूद भी भारी संख्या में सेवादार बखूबी ढंग से सेवा कार्य में जुट गई। जानकारी देते हुए 25 मेंबर कमेटी सदस्य जगतार सिंह इन्सां ने बताया कि नामचर्चा पंडाल में छह मिस्त्री गुरदेव सिंह,झंडा सिंह,महेंद्र सिंह,इकबाल सिंह व करनैल सिंह दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं इसके साथ विभिन्न गांव के सेवादार पूरे जोर-शोर के साथ सेवा कार्य में लगे हुए है। इस मौके पर 15 मेंबर महेंद्र कुमार इन्सां, इकबाल सिंह इन्सां, अमनदीप सिंह इन्सां, बूटा सिंह, मलकीत सिंह इन्सां, ओमप्रकाश पटवारी इन्सां के साथ विभिन्न गांव के सेवादार मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts