घर में सिलेंडर फटा, परिवार के पांच लोग हुए घायल

Published On

रानिया (सच कहूँ/राजेन्द्र गाबा)। वार्ड नंबर दो में शनिवार सुबह एक घर में सिलेंडर फट गया। हादसे में घर में रह रहे परिवार के पांच लोगों घायल हो गए। सिलेंडर फटने के कारण हुए तेज धमाके से वार्ड के लोग सहम गए। धमाका सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिलेंडर के कई टुकड़े बिखरे हुए पड़े थे। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार रानियां के वार्ड दो में सुबह करीब साढ़े सात बजे रामू नामक व्यक्ति के मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ।  धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।  हादसे में रामू, उसकी पत्नी उर्मिला व तीन बच्चे गगन, पवन व हिंमाशी सिलेंडर के टुकड़े लगने के कारण घायल हो गए।

  • पड़ोसियों ने घायलों को रानियां अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सरसा रेफर कर दिया।
  • रामू व उसके बेटे गगन की हालात गंभीर बनी हुई है।
  • हादसे में मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
  • गनीमत रही कि घर के अंदर रह रहे लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts