पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में दक्ष प्रथम

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता सोनीपत मार्ग पर स्थित राजकीय कन्या सी सै स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रताप स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल दया दहिया ने बताया कि पावर प्वाइंट प्रेजैंटेशन प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के दक्ष ने प्रथम स्थान, डोकूमैंटरी में अमीषा ने प्रथम, पेंटिंग में कार्निक ने प्रथम, डिबेट में प्रार्ची व चेष्टा ने द्वितीय, स्किट में आदर्श, अकाश, अर्पित, मुस्कान, इशान, मनदीप, अक्षिता व लुभांशी ने द्वितीय, कविता प्रतियोगिता में वंशिका ने तृतीय व क्विज में खुशबू व महक ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

ये सभी विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। सभी विजेता विद्यार्थियों का प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका व विद्यालय स्टॉफ ने स्वागत किया। सभी ने विजेता विद्यार्थियों को जीतने पर बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। प्राचार्या दया दहिया ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें निरंतर मेहनत करनी है। निरंतर मेहनत करने से ही हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– मोटरसाइकिल चोर गिरोह का “पर्दाफाश” दो काबू, नशे की पूर्ति के लिए करते थे वारदात

About The Author

Related Posts