साध संगत ने नामचर्चा कर मनाई अवतार माह की खुशी

Published On

खारियां, सुनील कुमार। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव बणी में ब्लॉक की समस्त साध संगत की ओर से पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अवतार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के समस्त गावों से बड़ी संख्या में साध संगत ने शिरकत की। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने इलाही नारा लगाकर व विनती भजन के साथ किया। तदुपरांत अनेक कविराजों द्वारा गुरू महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान ब्लॉक के 15 मैम्बर तार सिंह इन्सां ने पूज्य गुरूजी के पावन प्रेरणाओं से चलाए जा रहे 142 मानवताा भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा पंडाल में सजी साध संगत ने अवतार माह की खुशी का इजहार रूहानियत के भजनों पर नाचते व झुमते हुए किया। इस अवसर पर ब्लॉक के 15 मैम्बर विजय इन्सां, नवतेज इन्सां, समस्त समितियों के जिम्मेवार, गांव भंगीदास व साध संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts