कोरोना काल में डेरा सच्चा सौदा कर रहा सराहनीय कार्य : संदीप सिंह
पिहोवा ब्लॉक की साध-संगत ने कोरोना वारियरस को भेंट की कोरोना रोकथाम किटें व फल-फ्रूट
सच कहूँ /जसविंद्र सिंह पिहोवा। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कोरोना काल में बेहतरीन कार्य कर रही है। इसी प्रकार से अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। यह बात हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा में डेरा सच्चा सौदा द्वारा कोरोना वॉरियरस को कोरोना बचाव किट वितरित करने के दौरान कही।
बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना दिवस पर शाही पत्र के माध्यम से साध-संगत से आह्वान किया था कि ‘कोराना’ मरीजों के लिए साध-संगत अपनी ‘एम्बुलेंस’ की सेवा प्रदान करे। आप प्रण करें कि ‘‘कोरोना वॉरियरस’’ डॉक्टर, नर्सें, पुलिस व एम्बुलेंस के ड्राइवरों को किन्नू, संतरा, नीम्बू पानी व फ्रूट बांटेंगे। मालिक सबकी जायज माँग जरूर पूरी करेंगे। ‘‘कोरोना वॉरियरस’’ जहाँ भी आपको दिखें उन्हें सैल्यूट करें व उनका पूरा सहयोग करें।
पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी 29 अप्रैल से निरंतर कोरोना योद्धाओं को कोविड रोकथाम किटें और फ्रूट व नीम्बू पानी भेंट कर उनकी हौंसला अफजाई कर रही है। सोमवार को पिहोवा ब्लॉक की साध-संगत ने कोरोना वॉरियरस डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को खेल मंत्री संदीप सिंह के हाथों कोरोना रोकथाम किटें, जिनमें मास्क और सेनिटाइजर सहित कई जरूरी सामान दिलाया।
इस अवसर पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संकट का यह समय एक-दूसरे का सहयोग करने का समय है और आमजन के सहयोग बिना इस लड़ाई को नहीं जीता जा सकता। इसलिए लॉकडाउन का पालन करें और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके लिए सभी को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की पालना करनी होगी। उम्मीद है कि 15 मई के बाद कोरोना के नए केस कम होने शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर परीक्षित इन्सां, बीरा राम व शहरी भंगीदास अशोक सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
डेरा सच्चा सौदा सराहनीय कार्य कर रहा है। इस प्रकार से अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी संस्थाएं आगे आएं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों से बाहर ने निकलें, लोकडाउन के नियमों का पालन करें।
गुरमेल सिंह, डीएसपी (पिहोवा)
मैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद करता हूँ कि उनकी शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मानवता हित के सैकड़ों काम कर रहे हैं। अब कोरोना काल में आमजन को कोरोना बचाव किट भेंट करना अत्यंत सराहनीय कार्य है।
डॉ. सुदर्शन चुघ (एमडी), सरस्वती मिशन अस्पताल
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।