डेरा श्रद्धालुओं ने विधवा को बनाकर दिया आशियाना

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से शुक्रिया

भूना (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानतवा भलाई के कार्यों की कड़ी में आशियाना मुहिम के तहत ब्लॉक महम्मदपुर रोही के सेवादारों ने गांव धांगड़ में एक विधवा महिला को मकान बनाकर सुपूर्द किया है।

डेरा श्रद्धालुओं की उपरोक्त नि:स्वार्थ भावना गांव में सराहना का विषय बनी हुई है। वहीं विधवा के परिवार ने पूज्य गुरू डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल शुक्रिया अदा किया है। ब्लॉक महम्मदपुर रोही के 15 मेंबर रमेश कंटीवाल व विनोद इन्सां ने बताया कि धांगड़ निवासी संगीता देवी के पति विजय सिंह का निधन करीब 10 वर्ष पूर्व हो गया था।

जिसके बाद परिवार के समक्ष दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। संगीता मिड डे मिल का कार्य करके अपना गुजर-बसर मुश्किल से चला रही थी विधवा ने डेरा श्रद्धालुओं से मकान बनाकर देने की गुहार लगाई। जिस पर ब्लॉक के जिम्मेवारों ने साध संगत के सहयोग से महिला को दो कमरे, एक रसोई, स्नानघर व शौचालय बनाकर सुपूर्द किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts