हलके का चहुंमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता होगी: देवेन्द्र कौशिक

Published On

गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक ने रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी में जनता से की मुलाकात

गन्नौर (सच कहूँ न्यूज़)। Ganaur News: गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि गन्नौर में पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और अब यदि हलके की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो हलके का विकास ही मेरी प्राथमिकता होगी। हलके में कमल खिलेगा तो विकास की रफ्तार तेज होगीी। हलके की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। Sonipat News

देवेन्द्र कौशिक ने बुधवार को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता से मुलाकात की और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि जनता के अटूट समर्थन से हमें निरंतर नई प्रेरणा और ऊर्जा मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में, हमारा संकल्प है गन्नौर विधानसभा क्षेत्र को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का है। देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न है और एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती है। Sonipat News

नायब सिंह सैनी द्वारा पिछले दो माह में करवाए गए अदभुत विकास कार्यों की बदौलत ही तीसरी बार भी हरियाणा में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों में विश्वास करता है, क्योंकि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में विकास कार्यों की जो झड़ी लगाई है, वह जनता कभी नहीं भूला सकती। तीसरी बार सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार और मजबूती से काम करेगी। उन्होंने 5 अक्तूबर को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: बम की धमकी के कारण साराजेवो के शॉपिंग मॉल्स को कराया गया खाली

About The Author

Related Posts