उधार के रुपये न मिलने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

Published On

Suicide : नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। नारनौल के गांव हाजीपुर में एक व्यक्ति ने उधार दिए हुए 30 लाख रुपए नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सदर थाना के अंतर्गत आने वाले हाजीपुर गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उसके पिता का गांव के ही देवेंद्र कुमार मास्टर के साथ रुपयों को लेकर लेनदेन था। Suicide

देवेंद्र ने उधार लिये रुपयों में से 30 लाख रुपये नहीं दिये | Suicide

शिकायत में बताया है कि उसके पिता ने 40 लाख रुपए में एक जमीन बेची थी। इसके बाद यह रुपए देवेंद्र मास्टर ने ले लिए थे, यह बात गांव वालों को भी पता है। उसने बताया कि देवेंद्र ने उधार लिये रुपयों में से 30 लाख रुपये नहीं दिये। उसके पिता ने बार-बार उससे पैसा मांगा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। वह पैसे देने से भी मना करने लगा। इससे परेशान होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली।

Haryana News: ‘ बालक ‘ गाँव की बेटी व देश की पहली महिला ने छुई एवरेस्ट की चोटी 

About The Author

Related Posts