गर्भवती महिला को ऋषभ इन्सां ने किया रक्तदान

Published On

करनाल (विजय शर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार व ब्लॉक ब्याना निवासी ऋषभ इन्सां ने जरूरतमंद महिला मरीज (donated blood to pregnant woman) को रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। जानकारी के अनुसार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में गांव बिजना निवासी पिंकी भर्ती थी। डिलीवरी के दौरान उक्त महिला को जब रक्त की आवश्यकता पड़ी तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार ऋषभ इन्सां ने तुंरत मौके पर पहुंचकर 33वीं बार रक्तदान किया। रक्त मिलने पर उक्त महिला के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालु ऋषभ इन्सां का आभार जताया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts