शिक्षा विभाग ने जारी किया एलटीसी का 88.64 करोड़ बजट

Published On

शिक्षकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को मिलता है एक माह का अतिरिक्त वेतन

  • हिसार को मिली सबसे ज्यादा व मेवात को सबसे कम राशि | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Education Department: सरकारी स्कूलों के गुरुजी और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जी हाँ शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2020 से 2023 और 2024 से 2027 के ब्लॉक ईयर के अंतर्गत लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के लिए 88 करोड़ 64 लाख रूपए जारी कर दिए हैं। ताकि गुरु जी व गैर शैक्षणिक स्टाफ चुनावों के पश्चात अपनी थकान उतारने के लिए गर्मियों की छूट्टियों में अपने परिवार के साथ सैर सपाटे पर जा सके।

शिक्षकों के लिए सबसे अधिक एलटीसी राशि हिसार तो सबसे कम मेवात जिले को दी गई है। प्रशासनिक स्टाफ के लिए प्रत्येक जिले को पांच लाख रूपए मिले है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक शिक्षक और शैक्षणिक कर्मचारियों को हर चाल साल बाद घूमने-फिरने के लिए एलटीसी के रूप में एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाता है। शिक्षकों के लिए जहां 87 करोड़ 54 लाख रुपए जारी किए गए हैं, वहीं प्रशासनिक स्टाफ के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए दिए गए हैं।

बजट निकलवाने के लिए यह रहेगी प्रक्रिया | Sirsa News

वर्तमान में अधिकतर शिक्षक लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त हैं। प्रदेश में 25 मई को मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे। इसी दौरान स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाएंगे। जिसके बाद शिक्षकों के लिए आउटिंग पर जाने का बढ़िया मौका मिलेगा। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से यह राशि दी जाएगी। वहीं एलटीसी का बजट जारी होने के बाद शिक्षकों ने भी अभी से गर्मियों की छूट्टियों में घूमने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। अब शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बिल बनाकर ट्रेजरी में जमा करेंगे। जिसके बाद राशि जारी होगी।

किस जिले को कितनी जारी हुई राशि | Sirsa News

जिला               राशि
  • हिसार          6.91 करोड़
  • सोनीपत        5.50 करोड़
  • भिवानी         5.39 करोड़
  • जींद             5.04 करोड़
  • करनाल         4.93 करोड़
  • गुरुग्राम         5.07 करोड़
  • रोहतक          4.07 करोड़
  • सरसा           4.18 करोड़
  • झज्जर          4.02 करोड़
  • कैथल           4.11 करोड़
  • कुरुक्षेत्र          3.78 करोड़
  • नारनौल         3.95 करोड़
  • पानीपत         3.79 करोड़
  • अंबाला          3.45 करोड़
  • फतेहाबाद       3.58 करोड़
  • फरीदाबाद       3.46 करोड़
  • यमुनानगर      2.94 करोड़
  • चरखीदादरी     2.44 करोड़
  • पलवल          2.41 करोड़
  • पंचकूला         2.49 करोड़
  • मेवात            2.14 करोड़

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत

About The Author

Related Posts