किन्नरों के हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पिटाई, जानें क्या है मामला

Published On

पुलिस से कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर के नारनौल में 2 किन्नरों की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें किन्नरों के हाथ पांव बांध डेंडे से पिठाई कर रहे है। वीडियो में हमलावर किन्नरों से पूछ रहा है कि गुरुकुल को जानती है। किन्नर कह रही है कि गुरु भाई लगता है।

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमलावर पहले किन्नरों के हाथ व पांव बांधते हैं। किन्नर अपने हाथ टूटे हुए होने की बात कहकर छोड़ने की गुहार लगाती है, लेकिन हमलावर डंडे के साथ पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी वीडियो में एक अन्य किन्नर भी डंडे से पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

अंबाला शहर की किन्नर लतिका रंधावा ने कहा कि उनके समाज में ऐसे ही किन्नरों के ऊपर जुल्म हो रहे हैं। उनकी कोई आवाज नहीं उठाते। पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता। यह वीडियो नारनौल साइड की है। एरिया को लेकर किन्नरों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। उन्होंने अंबाला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts