Fake DSP Arrested: पानीपत में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार

Published On

पंजाब यूनिवर्सिटी में टेंडर का झांसा देकर सिक्योरिटी एजेंसी संचालक से ठगे 11 लाख, करनाल में भी ठगी की

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Fake DSP Arrested: पानीपत में पुलिस ने पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित आहूजा निवासी 8 मरला पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी फर्जी डीएसपी ने सिक्योरिटी एजेंसी संचालक पंजाब यूनिवर्सिटी में टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। ठग ने खुद को पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का डीएसपी बताकर सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को विश्वास में लिया। आरोपी ने पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी का टेंडर दिलवाने के नाम पर सिक्योरिटी संचालक से 15 लाख रुपए मांगे थे। जिसमें 11.50 लाख रुपए दे चुका था। Panipat News

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पानीपत की उक्त वारदात के अलावा करनाल में भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की वारदात का कबूलनामा किया है। Panipat News

पानीपत निवासी सिक्योरिटी संचालक अमित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जानकारी देते हुए बताया कि उसका सिक्योरिटी सर्विस का बिजनेस है। उसकी मुलाकात कार सर्विस स्टेशन पर आरोपी सुमित आहूजा से हुई, जिसने खुद को पंचकूला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का डीएसपी बताया।

उसने उसे भरोसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर लिया। कुछ दिन बाद जब दोनों का भरोसा हो गया तो उसने पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी का टेंडर दिलवाने के नाम पर सिक्योरिटी संचालक से 15 लाख रुपए मांगें। अमित शर्मा ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गया। Panipat News

यह भी पढ़ें:– UP Expressway: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे

About The Author

Related Posts