फतेहाबाद की नामचर्चा ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Published On
  • नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने की शिरकत
  • जिम्मेवारों ने साध-संगत को बढ़चढ़कर मानवता भलाई के कार्य करने के लिए किया प्रेरित

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हिसार रोड स्थित स्थानीय नामचर्चा घर में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में काफी उत्साह देखा गया। नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक ओमप्रकाश सोनी ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान कविराज भाईयों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्त्तिय मना दिया। नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत को ब्लॉक जिम्मेवारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने साध-संगत से आहवान किया की वे मानवता भलाई कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें। नामचर्चा समाप्ति से पहले पवित्र ग्रंथ भी साध-संगत को पढ़कर सुनाया गया। नामचर्चा के दौरान समूह साध-संगत को प्रसाद भी वितरति किया गया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं नामचर्चा का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लोग वायरल करते दिखे।

ftd

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts