पिता ने 7 साल की मासूम को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
झज्जर के गांव डीघल का है मामला, आरोपी फरार (Murder)
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हमले के दौरान आरोपी ने अपने बेटे पर भी हमला किया। जोकि घायल है और उसे गांव डीघल के सीएचसी सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला झज्जर जिले के गांव डीघल का है।
जानकारी अनुसार आरोपी आनन्द की पत्नी ललीता ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उसका पति नशे का आदि है और उसने नशे की हालत में शनिवार की अल सुबह घर में ही कुल्हाड़ी से सात साल की मासूम बेटी दीपिका पर कुल्हाड़ी से वार किया। कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए वार की वजह से मासूम दीपिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने ललीता के शिकायत पर उसके आरोपी पति आनन्द के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
ललीता ने आरोप लगाया है कि उसके आरोपी पति आनन्द ने दीपिका के अलावा अपने मासूम बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया है, जोकि बाल-बाल बच गया। उसे भी उपचार के लिए डीघल गांव की सीएचसी सेंटर पर भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने ललीता के शिकायत पर उसके आरोपी पति आनन्द के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस ने शनिवार को मासूम बच्ची दीपिका के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।